क्राइम

बिहार में नजर आया गुंडाराज, ठेकेदार को बदमाशों ने सुलाया मौंत के घाट, जानें पूरी वारदात

बिहार में एक बार  फिर से गुंडाराज की वापसी हो रही है, आज एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है।  जहां एक ठेकेदार की निर्मम हत्या कर दी गई है। आपको  बता दें मामला गोपालगंज का है। जिले के बैंकुठपुर  थाने  के महारानी  गांव   के रहने  वाले मृतक  मनोज सिंह की लावारिस लाश मिली। ये लाश एनएच-27 के किनारे पड़ी मिली थी। मृतक  का नाम  मनोज सिंह बताया गया है।

अब तक की  मिली जानकारी के हिसाब से मनोज सिंह  को हत्यारों  ने हाईवे किनारे शव फेंक दिया।  पुलिस की मानें तो  घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव की है।  बताया तो ये भी जा रहा है कि वो एक तिलक संस्कार मे गए थे। मृतक मनोज सिंह बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के महारानी गांव के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव में वो एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

Related Articles

Back to top button