‘मेरी बेस्टफ्रेंड मेरे पति के साथ डांस कर रही थी, फिर वो करीब आने लगी…’

Share

महिला को अपनी बेस्ट फ्रेंड को सहानुभूति देना पड़ा भारी।

सांकेतिक तस्वीर

Share

हर इंसान के लिए दोस्ती की मायने बहुत होते हैं। दोस्त वह होता है जिससे आप अपनी सारे दुख, सुख शेयर करते हैं। अपने दिल की हर एक बात बताते हैं। क्योंकि दोस्त तो बस दोस्त होता है। वह कभी भी किसी बात का ना तो बुरा मानता है और ना ही आपको कभी जज करता है। लेकिन क्या हो अगर आपका कोई सबसे अजीज दोस्त ही आपके पीठ पर छूरी भोंक दें। जी हां ऐसा ही एक दोस्ती को शर्मशार (Shame) करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड (Best Friend) को धोखा दे दिया। चलिए जानतें है। आखिर महिला ने क्यों किया दोस्ती को शर्मसार।

महिला को अपनी बेस्ट फ्रेंड का हमदर्द बनना पड़ा भारी

जानकारी के मुताबिक महिला का कहना है कि मेरी और मेरी सबसे अच्छी दोस्त की उम्र करीबन 31 साल है और हम काफी गहरे दोस्त हैं हमारी दोस्ती यूनिवर्सिटी के समय हुई थी। और अब हम एक ही फर्म में साथ ही काम करते हैं। महिला ने बताया कि बीता महिना मेरी बेस्ट फ्रेंड के लिए काफी कठिनाई भरा था। आगे महिला ने बताया पिछले महीने ही मेरी बेस्ट फ्रेंड को पता चला कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। और अब वह मेरी बेस्ट फ्रेंड (Best Friend) से तलाक (Divorce) चाहता है। इस बात से मेरी बेस्ट फ्रेंड (Best Friend) काफी ज्यादा दुखी थी और उसकी परेशानी को कम करने के लिए मैंने उसे ऑफिस पार्टी के लिए आमंत्रित किया। मैंने सोचा कि ऐसा करने से शायद उसका मूड ठीक हो जाएगा।

महिला ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति के साथ की ऐसी हरकत

इसके आगे महिला ने बताया वह पार्टी में मेरे पति के साथ डांस कर रही थी और काफी खुश दिख रही थी। लेकिन कुछ देर बाद मैंने देखा कि डांस के बाद वह मेरे पति के बेहद करीब आने लगी और किस (Best-Friend Kissed Husband) करने लगी। जिसके बाद मेरे पति ने उसे धक्का दे दिया। लेकिन मैं इस पल को भूल नहीं पा रही थी। हालांकि इसके बाद मेरी दोस्त ने मुझसे माफी मांगी। लेकिन इस हरकत के बाद मैं शायद ही उसे माफ कर पाऊंगी। मेरी 13 साल की दोस्ती को एक झटके में खत्म करना चाहती थी।

एक्सपर्ट के अनुसार

एक्सपर्ट के मुताबिक बहुत कम लोग होते हैं। जिनकी दोस्ती इतने लम्बे अंतराल तक चलती है। आगे एक्सपर्ट ने कहा हालांकि आपकी बेस्ट फ्रेंड को आपके पति के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था लेकिन उस वक्त वह महिला नशे में थी। वह अपने कंट्रोल में नहीं थी इसलिए आपको इतनी पूरानी दोस्ती को यूं खत्म नहीं करना चाहिये।

यह भी पढ़ें : “मिशन 2024” भारत दिसंबर 2024 में भेज सकता है शुक्रयान!