Punjab

लुधियाना जिला अदालत में जोरदार धमाका, 2 की मौत, 5 जख्मी, NIA टीम लुधियाना रवाना

Ludhiana Court Blast: गुरुवार को लुधियाना जिला अदालत परिसर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके से दो लोगों की मौत हो गई। घटना में 5 अन्य लोग जख्मी भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका कोर्ट की दूसरी मंजिल पर वॉशरूम में दोपहर करीब 12.22 मिनट पर हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है और कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है। घायलों में एक की पहचान एडवोकेट आरएस मांद के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के कारण परिसर में कम भीड़ थी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि धमाका सिलेंडर फटने से हुआ या फिर जानबूझकर किया गया है। हालांकि, वॉशरूम में धमाके की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट की संभावना को फिलहाल खारिज कर दिया गया है।

कोर्ट में धमाके के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व यह सब कर रहे हैं क्योंकि पंजाब विधानसभा चनाव नजदीक है। उन्होंने कहा कि सरकार अलर्ट है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य की पुलिस को मामले की तह तक जाना चाहिए।

NIA की टीम रवाना

घटना के बाद जांच के लिए एनआईए की टीम लुधियाना रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है NSG की टीम भी घटनास्थल पर जाएगी।

Related Articles

Back to top button