
भारतीय वायुसेना की आज 90वीं वर्षगांठ का उत्सव आज बड़े ही उल्लास और जोश के साथ मना रहा है। वहीं चंडीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी(Air Chief Marshal Vivek Ram Choudhary)ने सेना के जवानों को संबोधित किया और पुराने स्वर्णिम इतिहास की बानगी बताई। इस दौरान वायुसेना की नई कॉम्बैट यूनिफार्म का भी अनावरण किया गया।
भारतीय वायुसेना के जवानों ने चंडीगढ़ में परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन किया। इस दौरान हवा में वायुसेना के जवान कलाबाजी दिखाते हुए नजर आए। परेड का आयोजन एयरफोर्स स्टेशन 12 विंग में किया गया। इस दौरान वायुसेना की नई काम्बैट यूनिफार्म को भी लांच किया गया।
इस दौरान आजादी के बाद पहली बार हथियार प्रणाली शाखा भी रखी गई और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने शनिवार को घोषणा की कि सरकार ने IAF अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है। स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है जब एक नई परिचालन शाखा बनाई गई है।यह अनिवार्य रूप से बल में सभी प्रकार की नवीनतम हथियार प्रणालियों को संभालेगा और 3,400 करोड़ बचाएगा। महिला अग्निवीरों की भर्ती जल्द IAF प्रमुख ने यह भी घोषणा की अगले साल तक वायुसेना महिला अग्निवीरों की भी भर्ती की योजना बना रही है।