राष्ट्रीय

10 लाख सरकारी नौकरियों के पद रिक्त, भारत सरकार ने लिखित रुप में दी जानकारी

PM Modi Govt Job Announcement: कोरोना काल की वजह से देश में काफी बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन फिर भी दिन प्रतिदिन हालात सुधरते जा रहे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों में अगले 18 महीनों में 10 लाख नौकरी देने का ऐलान भी किया था। इतना ही नहीं इसके लिए सभी विभागों को निर्देश भी दिए गए थे।

यह भी पढ़ें: शहीद DSP सुरेंद्र सिंह का हत्यारा ट्रक ड्राइवर हुआ गिरफ्तार, गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर बताया

सरकार ने संसद में कहीं बड़ी बातें

संसद में बुधवार को सरकार ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में फिलहाल 10 लाख पद खाली हैं। खास बात ये रही कि ये बात सरकार ने लिखित रुप में दी है। सरकार ने लिखा  है कि 1 मार्च, 2021 तक 40.35 लाख स्वीकृत पदों के मुकाबले केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में केवल 30.55 लाख कर्मचारी थे, जो लगभग 9.8 लाख कर्मचारियों की कमी को दर्शाता है। इसी कड़ी में सरकार ने 2016 के आंकड़ों का भी जिक्र किया है। आपको बता दें सरकार के मुताबिक जब 1 मार्च 2016 तक 36.3 लाख स्वीकृत पद थे, जबकि 32.2 लाख सरकारी कर्मचारी पद पर थे। इससे पता चलता है कि पिछले पांच वर्षों में सरकार में स्वीकृत पदों में लगभग 11% की वृद्धि हुई है। इसके बजाय कर्मचारियों की संख्या में 5% से अधिक की कमी आई है।

इससे ये तो साफ हो जाता है, स्वीकृत पदों में लगभग 11% की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों की कमी देखी गई है। सरकार की माने तो सरकार ने नौकरियां कम नहीं दी हैं, लेकिन लोगों का रुझान अब सरकारी नौकरी से हट रहा है।

यह भी पढ़ें: Supreme Court से मोहम्मद जुबैर को मिली बड़ी राहत, UP में दर्ज सभी 6 मामलों में बेल

रिपोर्ट: निशांत

Related Articles

Back to top button