Advertisement

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी के मौके पर घर पर बनाएं कान्हा की भोग सामग्री, यहां जानें रेसिपी

Share

Janmashtami 2022: भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को ये चीजें अतिप्रिय हैं।

Janmashtami 2022
Share
Advertisement

Janmashtami 2022: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस साल 18 अगस्त 2022 को ध्रुव और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। 18 अगस्त की रात्रि 08:42 बजे तक वृद्धि योग है और इसके बाद ध्रुव योग प्रारंभ हो जाएगा। वहीं ध्रुव योग की समाप्ति 19 अगस्त 2022 को रात्रि 08:59 बजे होगी। ऐसे में धार्मिक दृष्टि से 18 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

Advertisement

लोग महीने भर पहले से ही जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) की तैयारियों में जुट गए हैं। इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं और भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण को ये चीजें अतिप्रिय हैं। आइए जानें… यहां खास तरह के व्यंजनों की पारंपरिक विधियां

जन्माष्टमी का भोग- नरियल के लड्डू

नारियल के लड्डू कच्चे नारियल या सूखे नारियल दोनों से बनाए जा सकते हैं। जन्माष्टमी में अपने लड्डू गोपाल को अपने हाथ से बने नारियल के लड्डू का भोग लगाएं।

सामग्री

  • 1 ½ कप कसा हुआ और हल्का भुना हुआ गोला
  • 1 चम्मच घी
  • 1 कप दूध
  • 2 चम्मच खोया
  • काजू
  • बादाम
  • लड्डू पर लगाने के लिए घिसा हुआ गोला

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले पैन में कसे हुए गोले को हल्की आंच पर भून लें। 
  • एक पैन में घी डालें और खोया डालकर 1-2 मिनट भून लें। अब थोड़ा सा खोया अलग निकालकर, बाकी खोया और दूध को कसे गोले में डालकर मिला लें। 
  • इसे तब तक भूने, जब तक यह पैन के साइड को न छोड़ दे।
  • अब एक दूसरे पैन में घी डालें और उसमें बादाम और काजू को फ्राई करें। अब इसमें भुना खोया डालें और मिक्स करें।
  • आखिर में अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू बना लें और कसा हुआ गोला लड्डूओं पर लगाकर सर्व करें।

नारियल और (मगज) खरबूजे के बीज की कतली Nariyal

सामग्री

  • 1 1/2 (डेढ) कप कद्दूकस करा हुआ सूखा नारियल
  • 1/2 कप खरबूजे के बीज
  • 2 कप चीनी
  • 1 कप पानी

विधि

  • एक कढाई को गैस पर रख के गरम करे उसमे कद्दूकस करा हुआ नारियल डाल के धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूने।
  • फिर कढाई से निकाल के अलग रख दे।
  • अब कढाई में खरबूजे के बीज डाल के भूने जब बीज चिटकने लगे तो गैस बंद करके बीज निकाल के अलग रख दे।
  • अब कढाई में पानी और चीनी डाल के 10-12 मिनट तक या 2 तार की चाशनी बनने तक पकाए।
  • चाशनी में भुना हुआ नारियल और खरबूजे के बीज मिला के 3-4 मिनट तक पकाए।
  • फिर एक थाली या प्लेट में घी लगा के सारा मिश्रण उसमे पलट दे और पतला पतला फैला दे।
  • ठंडा होने के बाद बर्फी के आकार में काट ले. नारियल और मगज के बीज की कतली तैयार है।

आटे की पंजीरी

आवश्यक सामग्री

  • गेहूं का आटा-2 कप 
  • देशी घी-4 बड़े चम्मच 
  • पिसी हुई चीनी -1 कप 
  • इलायची पाउडर-1 चम्मच 
  • मखाने,बादाम, काजू  बारीक कटे हुए- 50 ग्राम 

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कढ़ाही में 1 चम्मच देशी घी डालकर गर्म करें। इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स भूनकर अलग कर लें। 
  • फिर कढ़ाही में आवश्यकतानुसार घी गरम करके आटा डालें और धीमी आंच पर भूनें।  
  • आटे को लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें। 
  • जब आटा अच्छी तरह भुन जाए तब इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा करें।  
  • ठंडा होने पर उसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। 
  • पंजीरी तैयार है इसमें तुलसी दल डालें और कान्हा को इसका भोग लगाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *