Delhi NCR

Delhi में भगवा ध्वज का अपमान करने वाला युवक गिरफ्तार

शुक्रवार को दिल्ली से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने ये जानकारी दी है कि 18 वर्षीय एक युवक को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक मस्जिद के पास भगवा झंडे का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आपका बता दें कि ये घटना ज्योति नगर इलाके की है।

ग़ौरतलब है कि बुधवार को हुई इस घटना को कैमरे में फिल्माया गया था। उस क्लिप को सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसके बाद वो वीडियो वायरल हो गई है।

पुलिस द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान फल्ज आलम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दो किशोरों के साथ मौला बख्श मस्जिद के पास सुबह की नमाज के बाद एक वीडियो बनाया।

इस घटना पर पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व), जॉय तिर्की का आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी ने कहा, “फैज आलम ने अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ बुधवार सुबह करीब 5:35 बजे वीडियो बनाया था। उसका फोन जब्त कर लिया गया है। दोनों नाबालिग लड़कों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।”

पुलिस ने बताया है कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button