हरियाणा में तेज बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी, 40KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं

हरियाणा में तेज बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी, 40KM की रफ्तार से चलेगी हवाएं
हरियाणा में मानसून एक बार फिर भारी बारिश लेकर आया है। प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम देखने को मिला। मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में आज फिर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान हवाएं भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हैं।
22 सितंबर से रहेंगे बारिश के आसार
पिछले दो से तीन दिनों से मौसम में आए बदलावों की वजह से तापमान भी थोड़ा गिर गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के बाद 19 से 21 सितंबर तक बारिश पर फिर ब्रेक लगेगा। 22 सितंबर से फिर बारिश होने की उम्मीद है। वहीं अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश से किसानों की समस्या बढ़ गई है। मंडियों में किसानों की धान और कपास की फसलें पहुंचने लगी हैं। ऐसे में लोग इन फसलों के खराब होने की चिंता करने लगे हैं।
गुरुग्राम में 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई
वहीं 1 से 7 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का स्तर काफी गिर गया। साथ ही, क्षेत्र का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। अधिकतम तापमान को सामान्य श्रेणी में आंका गया है। हरियाणा के दादरी, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा और फतेहाबाद में अभी तक कोई बारिश नहीं हुई है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश अभी भी सामान्य है। फरीदाबाद में अबतक 83 एमएम बारिश हुई है। जबकि यहां 29.2 एमएम सामान्य बारिश का रिकॉड है। पिछले सात दिनों में यहां कुल बारिश का 184 प्रतिशत हुई है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी 24 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
ये भी पढ़ें – नूंह में हिंसा भड़काने वाले मोनू मानेसर को एक बार फिर हरियाणा लाया जाएगा, जानें वजह