तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, CM केजरीवाल ने बुलाई आपातकाल बैठक

Share

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आस पास रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राहत और बचाव के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आपातकाल बैठक बुलाई है। इसमें बाढ़ नियंत्रण विभाग से जुड़े अफसर शामिल होंगे।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। खासतौर पर यमुना के आस-पास के इलाकों में जलभराव हो गया है। इसको लेकर मंगलवार को केजरीवाल सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना का लेवल बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर हरियाणा के जरिए उत्तराखंड, हिमाचल से आ रहे पानी की वजह से बढ़ रहा है। रिहायशी इलाकों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है, जब-जब यमुना 206m के ऊपर जाएगी, घाट पर रहने वाले इन 41,000 लोगों को टेंट्स की जरूरत पड़ेगी।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा से 3 लाख 69 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं हिमाचल में सोलन और शिमला के रास्ते बहुत पानी छोड़ा जा रहा है, जो कि हथिनी कुंड के रास्ते दिल्ली आएगा। उन्होंने बताया कि यमुना का जलस्तर 206.44m से ऊपर है, निकासी चालू है, हजारों टेंट लगाने का काम शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *