Delhi NCRबड़ी ख़बर

Wrestlers protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों ने की एक्सरसाइज, खूब बहाया पसीना

देश के नामी पहलवान राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आज यानी बुधवार (26 अप्रैल) को पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का चौथा दिन हैं। आज सुबह जंतर-मंतर से पहलवानों की कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। इन वीडियो में देखा गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर पूरे विश्व में देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान जंतर-मंतर पर एक्सरसाइज कर रहे हैं।

पहलवानों की तरफ से साफ किया जा चुका है, जब तक पहलवानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक वह जंतर-मंतर पर डटे रहेंगे, वहीं खाएंगे, वहीं सोएंगे, वहीं एक्सरसाइज करेंगे, इसका नजारा आज देखने को मिला। विनेश फोगात, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत दर्जनों पहलवान एक्सरसाइज दिखे। पहलवानों एक दूसरे से प्रैक्टिस के तौर पर कुश्ती पर लड़ते दिखे। इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ब्रजभूषण सिंह पर लगाए आरोप

कुश्ती खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह पर यौन शोषण, तानाशाही-मनमानी, अपशब्दों का प्रयोग, मानसिक प्रताड़ना, आवाज उठाने पर धमकाने जैसे तमाम आरोप लगाए हैं। पहलवानों की मांग है कि ब्रजभूषण सिंह को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के पद से निष्कासित किया जाए।

ये भी पढ़ें: पहलवानों को मिला किसानों का साथ, जंतर-मंतर पर अब किसान देंगे धरना

Related Articles

Back to top button