Advertisement

पहलवानों को मिला किसानों का साथ, जंतर-मंतर पर अब किसान देंगे धरना

Share
Advertisement

WFI यानी भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ एक बार फिर देश के नामी पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। आज यानी मंगलवार (25 अप्रैल) को राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक जैसे कई बड़े कुश्ती के खिलाड़ियों का विरोध प्रदर्शन का तीसरा दिन है। अब कुश्ती खिलाड़ियों के इस धरना प्रदर्शन को किसानों का भी साथ मिल गया है। हजारों की संख्या में किसान भी इस धरने का हिस्सा बनेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि सोनीपत से किसानों का एक जत्था जंतर-मंतर के लिए निकला है। किसानों का कहना है कि जब तक कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तब तक दिल्ली से वापसी नहीं होगी।

पहलवानों के समर्थन में सिंघू और गाजीपुर बार्डर की तरह किसान अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। सोनीपत से किसानों ने रवाना होने से पहले कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि हमने अपनी फसलों को बचाने के लिए शहादत दी, अब तो बात हमारी नस्लों पर आ गई है।

कुश्ती खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह पर यौन शोषण, तानाशाही-मनमानी, अपशब्दों का प्रयोग, मानसिक प्रताड़ना, आवाज उठाने पर धमकाने जैसे तमाम आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को AAP ने दिया समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *