WPL 2023: जानिए टॉप 3 टीमों के लिए क्या है इनामी राशि

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस (MI) ने मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 7 विकेट से हराकर WPL की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने 9 विकेट पर कुल 131 रन जुटाए।
इस मुकाबले में इसके बदले में मुंबई इंडियंस ने 19.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट पर 134 रन बनाकर मैच और खिलाब भी जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि WPL में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ कई और पुरस्कार भी मिलते हैं। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या शामिल होता है।
WPL 2023 ट्रॉफी में एक शानदार सोने का फ्रेम है और ये लगभग 1.5 फीट लंबा है। इसके अलावा, WPL 2023 में विजेता टीम मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। जबकि टूर्नामेंट के पहले रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिला है। इसी बीच WPL 2023 में दूसरे उपविजेता यूपी वारियर्स ने 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीता है।
टॉप तीन विजेता टीमों के लिए नकद पुरस्कार के अलावा, WPL 2023 समिति ने कई श्रेणियों के लिए पुरस्कार भी दिए हैं। आपको बता दें कि सभी कैटेगरी में 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार शामिल है।