बड़ी ख़बर

Raja Bhaiya पत्नी भानवी को देंगे तलाक? दिल्ली की फैमिली कोर्ट में आज होगा फैसला

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया(Raja Bhaiya) और उनकी पत्नी भानवी सिंह का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच तलाक के परिवाद पर आज दिल्ली की फैमिली कोर्ट में सुनवाई होगी।

1995 में हुई थी दोनों की शादी

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से विधायक राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 1995 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं जिनमें दो लड़के (शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह) और दो लड़कियां – (राघवी और बृजेश्वरी सिंह) शामिल हैं।

गोपालजी पर आरोप लगाने से शुरू हुआ विवाद

दोनों के संबंधों की कड़वाहट उस समय सार्वजनिक हो गई जब पिछले दिनों भानवी सिंह ने अपने पति राजा भैया के बेहद करीबी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया था। इस विवाद में राजा भैया ने अक्षय प्रताप का खुलकर समर्थन किया था। भानवी सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह एक कंपनी साथ में मिलाकर चला रहे थे।  

आपको बता दें कि अक्षय प्रताप सिंह को राजा भैया के राइटहैंड माना जाता है। भानवी ने जोरबाग थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया था। उस एफआईआर में उन्होंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। भानवी का आरोप है कि अक्षय प्रताप ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी कंपनी के ज्यादातर शेयर हथिया लिए थे। जिसमें कर्मचारियों पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पायलट का गहलोत पर हमला, जो वादे किए गए, वो पूरे नहीं किए

Related Articles

Back to top button