Uttar Pradesh

कौन है ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह? अब्बास अंसारी को सता रहा जेल में जान का खतरा! जानें पूरी खबर

लखनऊ: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में अपनी जान का डर सता रहा है। मुख्तार के दूसरे बेटे उमर ने इसकी जानकारी यूपी के प्रमुख सचिव को चिट्ठी लिखकर दी है। चिट्ठी में कहा गया है कि अब्बास को कासगंज जेल से हटाकर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए। चिट्ठी में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह से अब्बास की जान को खतरा बताए जाने की बात कही गई है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह जिसके नाम से कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे तक को मौत का डर सता रहा है।

कौन है कुंटू सिंह?

कुंटू सिंह मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का ही रहने वाला है। वह लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में मास्टरमाइंड बताया जाता है। इसके अलावा कुंटू सिंह पर बसपा के एक पूर्व विधायक सर्वेश उर्फ सीपू सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के आरोप का मामला भी चल रहा है। कुंटू की एक पहचान कथित रूप से धनंजय सिंह के शूटर के रूप में भी है। ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह को साल 2021 में गिरफ्तार कर कासगंज जेल लाया गया था। कुंटू सिंह आजमगढ़ के गैंगस्टर हैं।

क्यों लग रहा है अब्बास अंसारी को डर?

मुख्तार अंसारी परिवार की बाहुबली बृजेश सिंह और धनंजय सिंह से खूनी अदावत है। अतीत में दोनों गुटों के बीच कई बार आमना-सामना हो जाने की खबरें आती रही हैं। अब चूंकि एक ही जेल में दो अलग अलग गुटों के बाहुबली हैं तो अंसारी परिवार ने चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button