
भोपाल। प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने की वजह से ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया। कई जिलों में आज भी गरज चमक के साथ बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में ओले गिर सकते है।विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, उमरिया में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, उज्जैन, भोपाल, रीवा, शहडोल, संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हिमपात भी संभव है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।
मौसम के प्रकोप का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। आज महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना हैं।