दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, मौसम विभाग की चेतावनी

Weather Update : दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, मौसम विभाग की चेतावनी
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में जहां बर्फबारी हुई है वहीं कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिली हैं। वहीं महाराष्ट्र और गोवा में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है।
बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 27 फरवरी से एक मार्च के दौरान उत्तर प्रदेश राजस्थान में गरज और बिजली के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 27 और 28 फरवरी को पंजाब और हरियाणा में तेज हवाएं तीस से चालीस किमी प्रति घंटे की गति चलने की संभावना है।
बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि 28 फरवरी को पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 27 और 28 फरवरी को पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इन राज्यों के अलावा 27 फरवरी यानी आज से दो मार्च तक तमिलनाडु पुडुचेरी कराईकल केरल और माहे में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 18 डिग्री
दिल्ली में बुधवार को इस साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस साल फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है। जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरूवार को बारिश की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : कल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप