Haryanaमौसम

मौसम विभाग का अलर्ट: 3-4 अप्रैल को हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ी

Haryana News : हरियाणा में मौसम के अचानक बदलने से आम लोगों में चिंता बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली-गरज के साथ मौसम सक्रिय रह सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है.

बता दें कि मार्च के महीने में भी हरियाणा में कई बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे, जिससे सामान्य से अधिक बारिश दर्ज कि गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में प्रदेश में औसतन 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. वहीं, रोहतक और रेवाड़ी जिले में सबसे अधिक बारिश हुई.

दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम

इस समय दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा कम है, जबकि रात का तापमान औसतन सामान्य के आसपास बना हुआ है. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में हवाओं की दिशा बदलने से रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि के साथ सामान्य स्तर पर लौट सकता है, जबकि दिन का तापमान अधिक प्रभावित नहीं होगा.

कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट

प्रदेश के कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई. सोनीपत में सबसे कम 13.9°C, करनाल में 15.5°C, हिसार और रोहतक में लगभग 17°C और गुरुग्राम में करीब 16°C दर्ज हुआ. भिवानी और सिरसा में तापमान 20°C के आसपास रहा.

वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- चंबल एक्सप्रेस में नशा खुरानी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, साधु के वेश में घटना को दिया अंजाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button