दिल्ली में बदला मौसम, अब बिना पंखे के भी हल्की ठंड, जानिए अब कैसा रहेगा मौसम

बुधवार को दिल्ली में भी सुबह गुलाबी ठंड और दिन में मध्यम गर्मी का अनुभव हुआ। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। तापमान फिर बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार से तापमान बढ़ने की संभावना है। अगले छह दिनों तक बारिश नहीं होगी।
बुधवार को दिल्ली में भी सुबह गुलाबी ठंड और दिन में मध्यम गर्मी का अनुभव हुआ। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है। तापमान फिर बढ़ेगा।
सुबह रहेगा कोहरा
बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। हवा में नमी 94 से 48 फीसदी तक रही। मौसम विभाग को उम्मीद है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम जारी रहेगा। सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहना चाहिए।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बादल छाए रहने के कारण शुक्रवार से तापमान बढ़ने की संभावना है। अगले छह दिनों तक बारिश नहीं होगी।