वीरेंदर सहवाग की बहन अंजू सहवाग AAP में शामिल

Anju Sehwag/ANI
पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अंजू AAP में शामिल हो गई हैं। दिल्ली में पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
पार्टी में शामिल होने के बाद अंजू सहवाग ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी पार्टी ने राजनीति में प्रोटोकॉल तोड़े हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया कि उन्हें इस परिवार में जगह दी गई। अंजू सहवाग ने आगे कहा कि पार्टी उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी देगी, उसे वो पूरी शिद्दत और इमानदारी के साथ निभाएंगी।
वीरेंदर सहवाग दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बहनें मंजू और अंजू उनसे बड़ी हैं। सहवाग का परिवार मूल रूप से हरियाणा का है। लेकिन ये लोग काफी वक्त से दिल्ली में बसे हैं।