
विराट कोहली ने 6 साल पहले अश्विन से कहा था कि डेथ ओवर्स में धोनी से ज्यादा मुश्किल रोहित को गेंदबाजी करना है। विराट कोहली ने कहा था कि रोहित शर्मा को गेंद डालना किसी बुरे सपने की तरह है। उनके पिटारे में तमाम शॉट्स मौजूद हैं। इस एक जवाब ने विराट कोहली और रोहित के बीच किसी किस्म के मनमुटाव की खबरों पर हमेशा के लिए ब्रेक लगा दिया।
दरअसल 6 वर्ष पहले रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में पवेलियन में मौजूद विराट ने अश्विन से पूछा कि आपके हिसाब से अंतिम ओवरों में किसे गेंद डालना सबसे परेशानी भरा काम है। कुछ देर सोचने के बाद अश्विन ने धोनी का नाम लिया था। पर विराट ने कहा था कि वह खिलाड़ी रोहित हैं क्योंकि बॉलर को पता ही नहीं होता कि एंड ओवर्स में उन्हें कहां गेंद डालनी है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जब विराट कोहली ने 53 गेंद पर 82* रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी, तब रोहित ने मैदान पर आकर विराट को गोद में उठा लिया था। श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 में जब हिटमैन ने लंकाई कप्तान का कैच पकड़ा था, तब भी दोनों खिलाड़ियों का भाईचारा नजर आया था।