राजनीति

रुड़की में 10 से 17 मार्च तक होंगे यज्ञ,मुख्यमंत्री और यूपी के डिप्टी सी एम भी करेंगे शिरकत

Uttarakhand News : रुड़की में पहली बार 10 से 17 मार्च तक पंचकुंडीय महारुद्रयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शिव चरित्र कथा का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा के साथ होगी।

Uttarakhand News : पहली बार होगा होमात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन

रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित पत्रकार वार्ता में,महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरी जी महाराज ने शिरकत की । इस दौरान उन्होंने कहा कि,रुड़की में पहली बार होमात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ से जहां आत्मा की शुद्धि होती है,तो वहीं वातावरण भी शुद्ध होता है। साथ हीं उनके यज्ञ का उद्देश्य विश्व का मंगल करना और सनातन परमपराओं को आगे बढ़ाना भी है।

Uttarakhand News : पुष्कर सिंह धामी और केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे शामिल

इस दौरान उन्होंने बताया यज्ञ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम में आने के लिए सहमति दी है। किसी एक दिन वे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही कई प्रमुख संत भी इस समारोह में शामिल होंगे। आयोजक समिति के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया कि,यज्ञ की शुरुआत शोभायात्रा के साथ होगी। आपको बता दें ! दस मार्च को शोभायात्रा निकलेगी,जिसमें ड्रेस कोड के साथ 500 महिलाएं कलश के साथ शामिल होंगी।

Uttarakhand News : अंतिम दिन विशाल भंडारे का भी होगा आयोजन

शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा और शहर के विभिन्न स्थानों पर होते हुए शोभायात्रा जीवनदीप आश्रम में पहुंचेगी। इस यज्ञ के लिए राजस्थान के कारीगरों द्वारा हवन कुंड का निर्माण किया जा रहा है। एक बार में बीस लोग हवन करेंगे इसके साथ ही यज्ञशाला की परिक्रमा एक साथ सैकड़ों लोग करेंगे। उन्होंने बताया कि,यज्ञ के सातों दिन शिव चरित्र कथा का आयोजन भी होगा। नगर के हजारों लोग इस आयोजन में भागीदार बन धर्म लाभ कमाएंगे। यज्ञ के अंतिम दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

रुड़की से आरिफ नियाज़ी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें:  https://hindikhabar.com/state/uttarakhand/jim-corbett-national-park-tiger-safari-banned-in-indias-oldest-national-park/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button