Uttarakhand

कांडा महोत्सव में सीएम धामी, बोले- प्रदेश के लोगों को 5 लाख तक का दे रहे है नि:शुल्क उपचार

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांडा महोत्सव (Kanda Festival) में शामिल हुए। इस दौरान कांडा महोत्सव में CM धामी ने कहा कि आज अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के लोगों को 5 लाख तक का नि:शुल्क उपचार मिल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए जो सपना हम सभी ने देखा था वह आज प्रधानमंत्री @narendramodi के नेतृत्व में सच होने जा रहा है।

कांडा महोत्सव में CM धामी हुए शामिल

CM आगे बोले आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं और उत्तराखण्ड विकास के नए आयामों को छू रहा है स्वास्थ्य की दृष्टि को मद्देनज़र रखते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से कुमाऊं क्षेत्र में भी एम्स की एक शाखा खोला जाना तय हुआ है।

कांडामहोत्सव

उत्तराखण्ड विकास के नए आयामों को छू रहा है: CM धामी

मैंने पर्वतीय जीवन को बहुत करीब से जिया।

पहाड़ की परिस्थितियों को भली-भांति समझता हूं।

हमारी सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पर्वतीय जीवन को और अधिक सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1473919173256351744?s=20

सीएम धामी (CM Dhami) बोले मैंने पर्वतीय जीवन को बहुत करीब से जिया है और पहाड़ की परिस्थितियों को भली-भांति समझता हूं, इसलिए हमारी सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पर्वतीय जीवन को और अधिक सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://youtu.be/HL7mfaR8rrc

Related Articles

Back to top button