
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में महिला सुरक्षा सप्ताह को शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा में योगदान देने वालों को सम्मानित करने का ऐलान किया।
देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महिला सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी इस मौके पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ई-पेपर ‘अपणी वाणी’ का शुभारंभ किया। सीएम ने महिलाओं की आत्मरक्षा पर बनी लघु फिल्म का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह को रोकने में योगदान देने वाले समाजसेवियों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम धामी ने ऐलान किया कि महिलाओं और बच्चों के साथ हिंसा की घटनाओं को रोकने का प्रयास करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे लोगों को महिला सुरक्षा प्रहरी के रूप में जाना जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि बाल विवाह की पूर्व सूचना पुलिस को देने वाले या रोकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति दस हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि समय आ गया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के मन में डर पैदा किया जाय। इसके लिए ऐसे अपराधियों को कठोर दंड दिए जाने की जरूरत है। जिससे ऐसा घृणित अपराध करने से पहले इसके परिणाम के बारे में सोचकर उनकी रूह कांप जाए।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: पेपर लीक कांड की जांच पर जारी है सियासत