
देहरादून में बीजेपी ने दायित्व बंटवारे को लेकर सूची तैयार कर ली है। प्रदेश में जल्द दायित्व बंटवारे की घोषणा की कर दी जाएगी। देर शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
बीजेपी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दायित्वों की सूची सौंपी दी, इधर प्रदेश प्रभारी ने कहा है कि जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया है उनको दायित्व की सूची में नहीं रखा जाएगा। वही भाजपा के कार्यकर्ताओं में दायित्व बंटवारे को लेकर काफी उत्सुकता नजर आ रही है।
तो वहीं, महिला नेत्रियों को भी सीएम धामी से बहुत उम्मीद है कि उनको भी सरकार में जगह मिल पाएगी। बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी का कहना है की जिस तरह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।
उसी तर्ज पर महिलाओं को सरकार में भी जगह दी जाएगी। वही प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर का कहना है, कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम यह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी का जो भी कर्मठ कार्यकर्ता होगा उसे ही दायित्व दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: बकायादरों पर परिवहन विभाग ने बढ़ाई सख्ती, 73 वाहन सीज