Jharkhandराज्य

दुमका कोर्ट परिसर में हंगामा, दूसरी शादी पर पहली पत्नियों का फूटा गुस्सा

Dumka Court Clash : झारखंड की उपराजधानी दुमका में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को कोर्ट परिसर के बाहर उस समय हंगामे का माहौल बन गया, जब अलग-अलग मामलों में इंसाफ की तलाश में पहुंची दो महिलाओं ने अपने पतियों को दूसरी शादी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. कुछ ही देर में माहौल इतना गरमा गया कि अदालत के बाहर बहस की जगह थप्पड़ और शोर-शराबा गूंजने लगा.

पहला मामला मसलिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है. नुरेमान अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी पहली पत्नी सबेरा खातून को बिना बताए दूसरी शादी कर ली. जैसे ही वह कोर्ट पहुंचा, सबेरा और उसके परिजन भड़क उठे और उसके साथ मारपीट कर दी. काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद नगर थाना पुलिस नुरेमान और उसकी पत्नी को थाने ले गई. वहीं, पत्नी का कहना है कि न तो उसे तलाक दिया गया और न ही साथ रखा गया, बल्कि छिपकर दूसरी शादी कर ली गई.

पति को कोर्ट परिसर में पकड़ लिया

इसी दौरान दूसरा मामला जरमुंडी इलाके से सामने आया. मनकी देवी ने अपने पति रामभरण दास को कोर्ट परिसर में ही पकड़ लिया. उनका आरोप है कि 16 साल साथ रहने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली. जब रामभरण वहां से निकलने की कोशिश करने लगा, तो मनकी देवी ने उसके पैर पकड़ लिए और जमीन पर बैठ गईं. यह दृश्य काफी देर तक चलता रहा और वहां मौजूद लोग इसे देखते रहे. मौके पर दूसरी पत्नी के पिता भी मौजूद थे, जो अपनी बेटी के बारे में जानकारी मांग रहे थे.

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर यह दिखाया कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए सार्वजनिक रूप से आवाज उठाने को मजबूर हो रही हैं. साथ ही, कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल, दोनों मामलों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

ये भी पढ़ें – ‘बिना वसीयत मृत महिला की संपत्ति पर मायके का हक’ उत्तराधिकार कानून पर बोला आंध्र प्रदेश HC

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button