Uttar Pradesh

UP: सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने दी प्रतिक्रिया,जानें क्या कहा…

UP: यूपी में कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के प्रमुख जंयत चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि सपा कांग्रेस के गठबंधन को मेरी शुभकामनाएं। साथ ही आरएलडी प्रमुख ने राष्ट्रीय लोकदल दल के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा जब ऐसा होगा तो इसकी जानकारी दे दी जाएगी। जयंत चौधरी ने किसान आंदोलन पर भी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर जल्द कुछ हल निकलेगा।

UP: RLD-NDA  साथ लड़ेंगे चुनाव!

बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय लोकदल के एनडीए में शामिल होनी की अटकलें लगाई जा रही है। दरअसल जब से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न  से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है तभी से ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व पीएम के पोते एनडीए में शामिल हो सकते है। इस पर खुद जयंत चौधरी ने भी कहा था कि अब किस मुंह से मना करूंगा।

यूपी में कांग्रेस-सपा के गठबंधन

उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो वहीं कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  

यह भी पढ़ें:-Sandeshkhali केस में शाहजहां शेख पर ED ने किया केस दर्ज

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button