Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

उत्तर प्रदेश में जजों के बड़े पैमाने पर तबादले, 42 जिलों में बदले गए जिला जज, देखें पूरी लिस्ट

UP News : उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर अभी जारी है, जहां प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर आईएएस तथा आईपीएम अधिकारियों के तबादले कर रही है वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी बड़े लेवल पर जजों के तबादले किए हैं। उत्तर प्रदेश के 42 जिलों के जिला जज एक साथ बदल दिए है। इसके तहत कई जिलों में नए जिला जजों की नियुक्ति की गई है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में मलखान सिंह को नया जिला जज नियुक्त किया गया है। वे इसके पहले हापुड़ जिले में जिला जज के पद पर तैनात थे। इसी प्रकार फरुर्खाबाद जिले के जिला जज विनय कुमार को हाथरस जिले में भेजा गया है। जबकि श्रावस्ती के जिला जज राममिलन सिंह को देवरिया का जिला जज नियुक्त किया गया है। शामली के जिला जज विकास कुमार को मथुरा, महोबा के जिला जज जय प्रकाश यादव को कौशांबी मथुरा के जिला जज आशीष गर्ग को गाजियाबाद, प्रयागराज के जिला जज संतोष राय को मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के जिला जज संजीव कुमार को प्रयागराज में जिला जज नियुक्त किया गया है। जजों के हालिया तबादलों के क्रम में कौशांबी के जिला जज अनुपम कुमार को अलीगढ़, महाराजगंज के जिला जज नीरज कुमार को फरुर्खाबाद और इटावा के जिला जज चवन प्रकाश को कानपुर नगर, आगरा के जिला जज विवेक संगल को बदायूं और कानपुर नगर के जिला जज प्रदीप कुमार सिंह को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच भेजा गया है।

अनिल कुमार झा को गोरखपुर का जिला जज नियुक्त किया गया

गोरखपुर के जिला जज तेज प्रताप तिवारी को रामाबाई नगर (कानपुर देहात), भदोही के जिला जज दुर्गा नारायण सिंह को संभल, रामाबाई नगर (कानपुर नगर) के जिला जज जयप्रकाश तिवारी को वाराणसी, वाराणसी के जिला जज संजीव पांडेय को मेरठ, औरैया के जिला जज संजय कुमार को बिजनौर, संभल के जिला जज कमलेश कुच्छल को झांसी, झांसी के जिला जज पदम नारायण मिश्र को मुरादाबाद स्थानांतरित किया गया है। इसी कड़ी में मुरादाबाद के जिला जज भानु देव शर्मा को रामपुर, रामपुर के जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी को प्रतापगढ़, बहराइच के जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी को बलरामपुर, मेरठ के जिला जज रजत सिंह जैन को इटावा, हाथरस के जिला जज सत्येंद्र कुमार को बहराइच, देवरिया के जिला जज देवेंद्र सिंह को बांदा, प्रतापगढ़ के जिला जज अब्दुल शाहिद को पीलीभीत वहीं बागपत के जिला जज संजय कुमार मलिक को आगरा, बदायूं के जिला जज मनोज कुमार को बागपत, मुजफ्फरनगर के जिला जज डॉ. अजय कुमार को हापुड़ का जिला जज नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अमरोहा के जिला जज जफीर अहमद को गोंडा, बांदा के जिला जज डॉक्टर बब्बू सारंग को फिरोजाबाद और बलरामपुर के जिला जज अनिल कुमार झा को गोरखपुर का जिला जज नियुक्त किया गया है।

इंद्रप्रीत सिंह जोश को शामली का जिला जज नियुक्त किया गया

इसके अतिरिक्त नोएडा के पीठासीन अधिकारी मयंक चौहान को औरैया का जिला जज नियुक्त किया गया है। हापुड़ पारिवारिक कोर्ट के जज डॉक्टर विदुषी सिंह को महोबा का जिला जज बनाया गया है। इसी तरह प्रतिमा श्रीवास्तव को बाराबंकी का जिला जज बनाया गया है और अजय कुमार सिंह को महाराजगंज का जिला जज नियुक्त किया गया है। लखनऊ बेंच के वरिष्ठ रजिस्ट्रार विवेक को अमरोहा जिला का जिला जज नियुक्त किया गया है। जबकि रमेश चंद्र को वाणिज्य कर न्यायाधिकरण लखनऊ के पद पर भेजा गया है। अखिलेश दुबे को भदोही का जिला जज बनाया गया है और चंदौली के पारिवारिक न्यायालय के जज राकेश धर दुबे को श्रावस्ती का जिला जज नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, मुरादाबाद के वाणिज्यिक न्यायालय के जज इंद्रप्रीत सिंह जोश को शामली का जिला जज नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी विमानों पर भारत की बड़ी कार्रवाई, एयरस्पेस बंद करने का लिया फैसला, कंगाल पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button