Uttar Pradesh

UP: हत्या कर शव को जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

अम्बेडकरनगर में 11 जून को बेवाना थाना क्षेत्र में हत्याकर शव को जला देने के सनसनीखेज मामले का खुलासा भी सनसनीखेज हुआ है। हत्या में शामिल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में उसके दोस्तो ने ही किया था। मृतक के दो-दो लड़कियो से सम्बन्ध थे।

अम्बेडकरनगर के बेवाना थाना क्षेत्र के भीतरीडीह के बाहर एक बन्द पड़े स्कूल में एक जलता हुआ शव बीते 11 जून को बरामद हुआ था। शव लगभग 90 प्रतिशत जल चुका था जिससे उसकी शिनाख्त नही हो सकी थी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू किया तो बड़ा ही सनसनी खेज मामला सामने आया। तब पता चला कि सहारनपुर जिले से सर्कस दिखाने कुछ लोग आए थे। जिनमें कुछ लड़कियां और महिलाएं भी थी। जो भीतरीडीह गांव में रुके थे।  

इन्ही में से एक युवक अजब सिंह उर्फ रंगीला की साथ आई एक लड़की से अवैध सम्बन्ध हो गए। इतना ही नहीं जहां रुके थे, वहां गांव की भी एक अन्य लड़की से भी उसके सम्बन्ध हो गए। इसी बीच अजब सिंह ने सर्कस का कुछ सामान बेच लिया और उसका पैसा भी अकेले रख लिया। इसी बात से नाराज होकर दोनो लड़कियों के भाइयो और उनके एक साथी ने मिलकर अजब सिंह की हत्या की साजिश रच डाली।

तीनो ने मृतक अजब सिंह को शराब पिलाने के बहाने गांव से बाहर एकान्त में बने एक बन्द पड़े स्कूल में ले गए। जहाँ ईंट से वार कर पहले अजब सिंह की हत्या कर दी। फिर साक्ष्य मिटाने के लिए स्कूल में रखी लकड़ियों पर केरोसिन का तेल डालकर जला दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या में शामिल इमरान और फरमान निवासी जनपद सहारनपुर तथा अम्बेडकरनगर के भीतरी डीह निवासी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button