Uttar Pradesh

UP: इटावा शहर में निकली भव्य परशुराम यात्रा, सदर विधायक ने उतारी आरती

इटावा नुमाइश पण्डाल से शुरू हुई भगवान परशुराम यात्रा की प्रथम आरती कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भगवान विष्णु, भगवान परशुराम, राधा कृष्ण नृत्य और शिव पार्वती नृत्य प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे।

शोभायात्रा में जनपद के ब्राह्मण समाज के लोगों ने पैदल ही भाग लिया। शोभा यात्रा के बीच मे नगर आगमन पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने नगरपालिका चौराहे पर भगवान परशुराम का तिलक बंधन कर उनकी आरती उतारी।

इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि भगवान परशुराम ने भारतीय संस्कृति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वे हम सबके आराध्य है पूजनीय है। आज उनके जन्मदिवस और अक्षय तृतीया के अवसर पर जनपद के सभी लोगों को शुभकामनाएं व बधाई देती हूँ।

रिपोर्ट: चंचल संजय दुबे

ये भी पढ़ें:UP: रमजान के महीने में की गई नमाज अदा,सभी 30 रोजे मुकम्मल

Related Articles

Back to top button