
आज के समय में डार्क सर्किल (Dark Circle) की समस्या आम-सी बात हो गई है। पुरुष और महिलाएं दोनों को ही इस समस्या से गुजरना पड़ रहा है। स्ट्रेस, नींद की कमी, हार्मोनल चेंज, लाइफ स्टाइल में बदलाव इसके कारण हो सकते हैं। इस परेशानी को बढ़ने से पहले इसका उपाय करना लाभदायक होगा।
कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या से पा सकते हैं निजात
आंखो के चारों तरफ कालेपन की समस्या चेहरे की सुंदरता को बदरंग बना देती है। केमिकल आधारित दवा से इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन स्किन काफी सेंसेटिव होती है। इसलिए इस परेशानी को घरेलू उपचार से सही कर सकते हैं।
टमाटर (Tomato)
इसका उपयोग कर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। टमाटर के रस में लेमन का एक चम्मच रस मिलाकर उसे आंखों के चारों तरफ लगा लें। उसके बाद उसे 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो दें। आप दिन में दो बार ऐसा करें। इसके अलावा लेमन और टमाटर के रस को मिलाकर पी सकते हैं। जो डार्क सर्कल हटाने में मदद करेगा।
आलू (Potato)
आलू आंखो के लिए फायदेमंद होता है। कच्चे आलू को पीसकर उसका रस निकाल लें। फिर एक कॉटन के कपड़े को आलू के रस में भींगोकर आंखों को ढ़क लें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद आंखों को पानी से धो दें।
कोल्ड टी बैग (Cold Tea Bags)
कोल्ड टी बैग आंखों के धब्बों को खत्म करने में सहायता कर सकता है। इस प्रकिया का प्रतिदिन करें। कुछ दिनों में अच्छे परिणाम आने की सम्भावना है।
कोल्ड मिल्क ( Cold Milk)
ठंडे दूध से इसको हटाने में मदद मिल सकती है। यह आंख और स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। कॉटन के कपड़े को ठंडे दूध में भींगोकर आंखों पर रख लें। इस प्रक्रिया को नियमित रुप से करें।
ऑरेंज जूस (Orange Juice)
इसका रस भी आंखों के चारों तरफ हुए काले धब्बों को हटा सकता है। ऑरेंज जूस में कुछ ग्लिसरीन की बूंदे मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल खत्म हो सकते हैं।
योगा ( Yoga)
डार्क सर्कल को दूर करने के लिए योगा अहम भूमिका निभाता है। स्ट्रेस, नींद की कमी, हार्मोनल चेंज, लाइफ स्टाइल में बदलाव की कमी से डार्क सर्कल की समस्या हो जाती है। योगा नियमित रुप से करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।