Uncategorized

Bihar :  एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ का शुभारंभ

Trophy Gaurav yatra : आज यानि 4 नवंबर 2024 को बिहार के नालंदा में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी  के अवसर ट्रॉफी गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभाऱंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण रवींद्रण शंकरण, जिलाधिकारी नालंदा. शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी उपस्थित रहे.

विदित हो कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्त्वाधान में राजकीय खेल अकादमी- सह- खेल परिसर, राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक  निर्धारित है.  इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों की टीम भारत, चीन, मलेशिया, जापान ,दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रहीं हैं।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु आमजनों के बीच ट्रॉफी गौरव यात्रा के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा प्रचार प्रसार करते हुए व्यापक रूप से जागरूकता फैलाई जा रही है। महिला हॉकी मैच की विस्तृत जानकारी हेतु हॉकी राजगीर 2024 ऐप को लॉन्च किया गया। ट्रॉफी यात्रा के अवसर पर नालंदा खंडहर से गुब्बारे छोड़कर जागरूकता फैलाई गई। स्काउट गाइड,एन सीसी,  हॉकी खिलाड़ियों के द्वारा ट्रॉफी यात्रा को सफल बनाया गया।

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष, साफ सफाई, आवासन, खानपान व्यवस्था, परिवहन, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था, प्रचार प्रसार, पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर  उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता,अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला सामान्य प्रशाखा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित मीडिया और भारी संख्या में दर्शक गण आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : UP : बेसिक शिक्षा विभाग ने बताया 27,000 बेसिक स्कूलों को बंद या विलय करने की कोई योजना नहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button