उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 बच्चों में पाया गया Tomato Flu जैसा लक्षण

देश पिछले कुछ साल से बीमारियों की जंग लड़ रहा है पहले कोरोना ने तबाही मचाई उसके बाद मंकीपॉक्स और अब Tomato Flu ने देश को चिंता में डाल दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 बच्चों में Tomato Flu के लक्षण पाए गए हैं हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि ये लक्षण Tomato Flu के ही हैं। डॉक्टर्स ने उन 12 बच्चों को फिलहाल दवाई देकर घर भेज दिया है लेकिन उनके शरीर के अंगों हाथ पैर और मुंह पर जो लक्षण पाए गए हैं वो Tomato Flu जैसे पाए हैं लेकिन जब तक ये कन्फर्म नहीं हो जाता है तब तक हम स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते ये Tomato Flu के ही लक्षण हैं।
केरल में दर्ज किया गया था Tomato Flu का पहला केस
Tomato Flu को HFMD यानि हाथ,फुट और मुंह के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि ये बीमारी मुख्य रूप से शरीर के इन्हीं अंगों पर होती है इसका पहला केस केरल में पाया गया था और धीरे धीरे ये तेजी से देश में फैलता हुआ दिख रहा है खासकर बच्चों में ये बीमारी अधिक दर्ज की जा रही है। बढ़ते मामलों के देखकर केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
Tomato Flu के लक्षण
Tomato Flu एक वायरल बीमारी है। इसमें शरीर के इन अंगो जैसे हाथ, पैर और मुंह पर लाल टमाटर जैसे छोटे छोटे चक्त्ते आ जाते हैं साथ ही शरीर में थकावट,जोड़ो में दर्द सूजन, बुखार ,गले में खराश जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस वायरल की शुरुआत हल्के बुखार से होती है, फिर इसके बाद में गले में खराश भी शुरू होती हैं। बुखार के दो से तीन दिन बाद शरीर पर लाल रंग के दाने दिखने लगते हैं।
संक्रमित होने पर इन नियमों का करें पालन
अगर आपका बच्चा Tomato Flu की बीमारी से संक्रमित हो जाता है तो घबरायें नहीं इन नियमों के पालन से आप अपने बच्चे का बचाव कर सकते हैं-
- पांच से सात दिनों के लिए आइसोलेट करें जिससे किसी अन्य को ये बीमारी न हो।
- स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
- दानों को हाथ ना लगाएं और अगर आपने ऐसा किया है तो तुरंत हाथ धोएं।
- संक्रमित बच्चों के कपड़े, बर्तन सब अलग कर दें।
- पर्याप्त में आराम कर के खुद को रिलेक्स रखें।