खेलविदेश

Tokyo Paralympics: गौतमबुद्ध नगर के DM सुहास ने देश को दी चांदी की चमक, सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, PM मोदी और CM योगी ने दी बधाई

टोक्यो: गौतमबुद्ध नगर के DM सुहास यतिराज ने टोक्यो पैरालंपिक्स के पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन स्पर्धा एसएल-4 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हालांकि वो फाइनल तक पहुंचे थे और स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए।

उनका खिताबी मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी लुकास माजुर से था। जहां उन्हें जबरदस्त टक्कर का सामना करना पड़ा। लुकास ने यतिराज को 2-1 से हराया। लेकिन बाद में खिताबी मुकाबला लुकास जीतने में सफल रहे। उन्होंने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास को 21-15, 17-21, और 15-21 से पीछे छोड़ा। सुहास की रजत पदक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। 

https://twitter.com/Media_SAI/status/1434339970236370948?s=20

PM ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, ‘सेवा और खेल का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुहास ने अपने असाधारण प्रदर्शन से सारे देश की कल्पना को काबिज कर लिया है। उन्हें सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई और भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1434342770462760967?s=20

CM आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘आज टोक्यो #Paralympics में @dmgbnagar सुहास एल. वाई. ने बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारतवर्ष की खेल प्रतिभा को वैश्विक पटल पर प्रतिष्ठित किया है। समूचे देश को हर्षाने वाली यह अविस्मरणीय उपलब्धि अनेकानेक खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। आपको अनन्त शुभकामनाएं। जय हिंद!’

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1434342017165791234?s=20

पत्नी ऋतु को है सुहास की जीत पर गर्व

पत्नी ऋतु ने ANI से बात करते हुए कहा कि वो इस जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने बहुत अच्छा खेला। मुझे उन पर गर्व है। ये पिछले 6 साल की मेहनत का नतीजा है।

Related Articles

Back to top button