Other Statesराज्य

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

Naxal Encounter News : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ जिले की भामरागढ़ तहसील के फोदेवाडा जंगल परिसर में, गडचिरोली-नारायणपुर सीमा के पास हुई. सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया, जबकि दो पुलिस जवान भी घायल हो गए हैं.

आज सुबह इन इलाकों की गहन तलाशी ली गई तो इस इलाके से दो और नक्सलियों के शव, 1 पुरुष और 1 महिला की मिली है, अब तक कुल 3 नक्सलवादियों का शव बरामद किए जा चुके है. साथ ही 1 एके-47 और 2 एसएलआर भी मिला है.

अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है. घायल C60 के जवानों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है.

फोडेवाड़ा में नक्सली अभियान

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को खुफिया जानकारी मिलने के बाद प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की कंपनी नंबर 10 के उग्रवादी फोड़ेवाड़ा गांव के पास मौजूद हैं, भामराग के एसडीपीओ के नेतृत्व में 14 C-60 यूनिटों के साथ गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर यह अभियान शुरू किया गया.

नक्सलियों का सामान बरामद किया गया

उन्होंने कहा कि बुधवार को हुई मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली शिविरों का भंडाफोड़ किया गया और नक्सलियों का सामान बरामद किया गया. मारे गए नक्सली की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जबकि अन्य माओवादियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button