मनोरंजन

Nysa Devgn के इस फोटोशूट ने ढाया कहर, काजोल की बेटी का ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान

Nysa Devgn Photoshoot: बॉलीवुड में स्टार किड्स हमेशा लाइमलाइट में बने रहते है। लेकिन अभिनेता अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का लुक हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल रहता है। न्यासा भले ही अभी बॉलीवुड में नहीं आई हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग एक एक्ट्रेस की तरह हैं। उनके लुक्स में भी काफी ट्रांसफॉर्मेशन देखने मिला है। जिसे देखकर सब हैरान है। न्यासा देवगन इन दिनों अपने लुक्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी कई तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Nysa Devgn के फोटोशूट ने ढाया कहर

हाल ही के लेटेस्ट लुक में न्यासा (Nysa Devgn Photoshoot) बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रही थीं। उन्हें देखकर लोग भी एक बार उन्हें पहचानने में धोखा खा गए। सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीसा बोल्ड और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। लोगों सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि जरूर उन्होंने सर्जरी कराई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जान्हवी और इनका सर्जन सेम है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इन्होंने नाक की सर्जरी कराई है।’

काजोल की बेटी का ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान

इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स उनकी पुरानी झलकें भी शेयर करते हुए अब के लुक्स के साथ उनकी तुलना कर रहे हैं। तस्वीरों में वैसे आप खुद देख सकते हैं न्यासा (Nysa Devgn Photoshoot) का रंग रूप पहले से ज्यादा निखर गया है। स्टार किड होने के बाद भी नीसा अब तक फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। जहां एक ओर अनन्या, सारा और जान्हवी ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। वहीं, नीसा अब तक रुपहले पर्दे से दूर हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं।

Related Articles

Back to top button