धर्म

सोमवार के दिन ये गलतियां कर सकते हैं शिवजी को नाराज, जानें जरूरी नियम

Somwar Ke Niyam : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास होता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा-पाठ करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छाएं पूरी करते हैं.

सोमवार के दिन पूजा के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी माना जाता है. ऐसी मान्यताएं हैं कि कुछ काम इस दिन करने से बचना चाहिए, वरना इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

दूध या सफेद वस्त्र का दान और यात्रा से बचें

इस दिन दूध या सफेद वस्त्र का दान नहीं करना चाहिए. साथ ही उत्तर, पूर्व और आग्नेय दिशा में यात्रा करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है.

माता-पिता से बहस या किसी भी तरह का अनादर नहीं करना चाहिए. कुल देवताओं का अपमान करने से भी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए इस दिन व्यवहार शांत और सम्मानजनक रखना चाहिए.

खाने-पीने में भी सावधानी

खाने-पीने में भी सावधानी रखनी चाहिए. बैंगन, सरसों का साग, काला तिल, ज्यादा मसालेदार भोजन और कटहल जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा काले, नीले, भूरे या जामुनी रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए.

पीली मिठाई का भोग और काले फूल अर्पित न करें

भगवान शिव को इस दिन पीली मिठाई का भोग नहीं लगाना चाहिए और काले रंग के फूल भी अर्पित नहीं करने चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता.

सबसे जरूरी बात यह है कि सोमवार के दिन किसी के साथ गलत व्यवहार न करें और तामसिक भोजन से दूर रहें. शांत मन, साफ सोच और भक्ति भाव से दिन बिताना ही इस दिन का सही तरीका माना गया है.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी F-15E पायलट का ईरान से हाई-रिस्क रेस्क्यू, ट्रंप ने किया कंफर्म, फोर्सेज ने जवान को बचाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button