खेल

Cricket के मैदान पर अर्जून तेंदुलकर को लेकर मचा कोहराम, जानें कपिल देव ने क्यों दी नसीहत?

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि उन पर कोई दवाब न बनाए वह अभी युवा हैं। कपिल देव ने बताया कि अर्जुन पर उनके सरनेम की वजह से हर वक्त थोड़ा ज्यादा प्रेशर हमेशा देखने को मिलता है।  लेकिन उनको अपना ही खेल खेलने पर फोक्स रहना होगा। फिलहाल हर कोई उनके बारे में क्यों बात कर रहा है? क्योंकि वह सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। लेकिन उनको अपना क्रिकेट खेलने दीजिए और सचिन तेंदुलकर से उनकी तुलना अभी नहीं किया जाए।

यह भी पढ़ें: राजधानी Delhi में मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’, 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

पूर्व कप्तान बोले कि मैं सिर्फ अर्जुन को यही सलाह देना चाहूंगा कि अपना गेम एन्जॉय करने के साथ अच्छा प्रदर्शन करते रहे। उनको फिलहाल किसी को कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप अपने पिता के 50 फीसदी भी बन पाए, तो उससे बढ़िया कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा की अर्जून के नाम के साथ तेंदुलकर जुड़ा है, इस वजह से अर्जुन से काफी उम्मीदें हो जाती हैं। 

MI ने 30 लाख की प्राइस में अर्जून को खरीदा

मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये की बड़ी राशि के साथ IPL में खरीदा था। बता दें इस साल ये उम्मीदें लगाई जा रही थी कि इस सीजन में उनका डेब्यू हो जाएगा।  लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2022 में खेलने का मौका नहीं मिला।

IPL का आखिरी मैच फिर भी नहीं मिला खेलने का मौका

मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन में अपने सारे मैच खेल चुकी थी। लेकिन फिर भी अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि IPL 2022 की प्लेऑफ रेस से मुंबई इंडियंस पहले ही बाहर हो चुकी थी। लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस को अपना आखिरी मैच 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना था और इस बात कि पूरी उम्मीदें जताई जा रही थी कि अर्जुन तेंदुलकर को उस मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद इसके संकेत पहले ही दे दिए थे।

रिपोर्ट: अशोक

Related Articles

Back to top button