स्वास्थ्य

दिल और कोलेस्ट्रॉल के लिए सबसे फायदेमंद तेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Health News : आजकल गलत खाने की आदतें और कम चलना-फिरना शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहे हैं. कोलेस्ट्रॉल लिवर में बनता है, लेकिन अगर यह बहुत बढ़ जाए तो नसों में जमकर खून का बहाव रोक सकता है और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा देता है. खाने से शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल बनता है. गुड और बैड. ज्यादा तैलीय और फैटी चीजें खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.

इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे तेल का चयन सोच-समझकर करें.

स्वस्थ तेलों का चुनाव

आपको बता दें कि सरसों का तेल और राइस ब्रान ऑयल खाना पकाने के लिए सुरक्षित विकल्प हैं. ये तेल ना केवल स्वस्थ फैट देते हैं बल्कि दिल को भी लाभ पहुंचाते हैं.

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल भी हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले कैफिक एसिड और फेरुलिक एसिड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते. यह तेल सलाद या ड्रेसिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है और हल्की कुकिंग में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

हृदय और कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद

अलसी के तेल को स्वास्थ्य विशेषज्ञ “हार्ट के लिए अमृत” कहते हैं. इसमें ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड होते हैं. पॉलीअनसैचुरेटेड फैट के कारण यह दिल के लिए काफी फायदेमंद है. हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग रोजाना 30-40 ग्राम अलसी का सेवन कर सकते हैं. अलसी का इस्तेमाल केवल तेल के रूप में ही नहीं, बल्कि खाने में भी किया जा सकता है.

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद

मूंगफली का तेल भी काफी फायदेमंद है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं. इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए.

तिल का तेल खासतौर पर सर्दियों में खाना पकाने के लिए उपयुक्त है. यह तेल कोलेस्ट्रॉल फ्री है और इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट अच्छी मात्रा में पाया जाता है. तिल का तेल हल्की सब्जियों या सूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या, 14 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button