Jharkhand

रांची के लिए पहली वोल्वो बस सेवा की शुरुआत, 400 रुपए में कर सकेंगे यात्रा

झारखंड में पहली बार टाटा–रांची रूट पर यात्रियों के लिए वोल्वो प्रीमियम बस की शुरुआत की गई है. इसके लिए यात्रियों को मात्र 400 रुपए खर्च करने होंगे, शनिवार को साकची बारी मैदान क्लब हाउस से जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने इस लग्जरी बस का उद्घाटन किया।

 जमशेदपुर में शिव शक्ति ट्रेवलर्स की ओर से इस बस का परिचालन किया जायेगा. यह सर्विस झारखंड और बिहार में पहली बार शुरू की जा रही है. शिव शक्ति ट्रेवलर्स की ओर से रांची, धनबाद और बोकारो के लिए पूर्व से ही बसे चलाई जाती रही है।

बस संचालक शशि ने बताया कि टाटा–रांची रुट पर इसकी इस 47 सीटर बस की शुरुआत की को जा रही है. आने वाले समय में बिहार, बंगला, ओडिसा और काई राज्य में स्लीपर एसी बस चलाने की योजना है. उन्होंने बताया कि बस का किराया 400 रूपए है यह टाटा से ये रोजाना सुबह 5 बजे, 9बजे, 1बजे और 4बजे रांची के लिए चलेगी जबकि रांची से भी इसी समय टाटा के लिए रवाना होगी।

(टाटा से ब्यूरो की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button