Delhi NCRPunjabबड़ी ख़बरराजनीति

Tajinder Bagga Arrest: पंजाब पुलिस पर किडनैपिंग का केस, हरियाणा पुलिस ने बग्गा को ले जा रही गाड़ी रोकी

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर सियासी हंगामा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। तजिंदर के पिता ने दिल्ली के जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। फिलहाल पंजाब पुलिस से पूछताछ जारी है। बग्गा को आज ही मोहाली जिला अदालत में पेश किया जााना है। लेकिन इस तरह से गिराफ्तारी के बाद उनकी पेशी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

खबर है कि दिल्ली पुलिस की टीमें भी कुरुक्षेत्र जा सकती हैं। इधर पंजाब पुलिस हरियाणा के DGP को पत्र के साथ FIR की कॉपी भेज रही है। उनका कहना है कि ये अपहरण का केस नहीं है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की टीम को रोका हुआ है।

https://twitter.com/ANI/status/1522476024520671232?s=20&t=HiXxzl8S-EarGUNa7WzZ4Q

क्या है मामला

तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल करने, समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप है। बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने धारा 153-A (धर्म जाति स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) धारा 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ठ प्रकाशित या प्रसारित करना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बग्गा की गिरफ्तारी पर हंगामा बढ़ता जा रहा है। अब दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस पर अपहरण की FIR दर्ज की है। ये FIR उन पुलिसवालों के है जो बग्गा को ले गए। फिलहाल कुरुक्षेत्र जिले की क्राइम ब्रांच ने तेजिंदर सिंह बग्गा को ले जा रही पुलिस टीम को कुरुक्षेत्र क्राइम थाने में रोका है। वहां पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Tajinder Bagga Arrested: बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट

Related Articles

Back to top button