राष्ट्रीय

Swaraj Kaushal Passes Away : बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Swaraj Kaushal Passes Away : पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का 4 दिसंबर को निधन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के अचानक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक है। उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

जानकारी के मुताबिक वह कई दिनों से बीमार थे। बता दें कि स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दिल्ली बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी है।

BJP नेता ने X पर दी जानकारी

BJP के नेता सतीश उपाध्याय ने X पर स्वराज कौशल के निधन कि जानकारी दी। उन्होंने लिखा की स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और माननीय सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, मिजोरम के पूर्व गवर्नर और सीनियर एडवोकेट स्वराज कौशल के अचानक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।

स्वराज कौशल ने ईमानदारी, समझ और मेहनत से देश की सेवा की। सतीश उपाध्याय ने बांसुरी स्वराज और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

स्वराज कौशल का सफर

स्वराज कौशल का जन्म 12 जुलाई 1952 को हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) और पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) से की। इसके बाद उन्होनें वकालत की डीग्री भी हासिल की थी। 34 साल की उम्र में उनकी गिनती सुप्रीम वकीलों के तौर पर होने लगी।

वे छह साल तक राज्यसभा में सांसद रहे, साथ ही उन्होनें मिजोरम में राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाली। स्वराज कौशल सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति थे। 1975 में इनका विवाह सुषमा स्वराज के साथ में हुआ था।

ये भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.0 की रही तीव्रता, दहशत में लोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button