Advertisement

बिहारः पीएम पद का एक उम्मीदवार धराशायी, अब जेडीयू की बारी- विजय कुमार सिन्हा

Vijay Sinha to INDI Alliance

विजय सिन्हा ने जेडीयू पर साधा निशाना।

Share
Advertisement

Vijay Sinha to INDI Alliance:  बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने इशारों-इशारों में बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद एक पीएम पद का उम्मीदवार को धराशायी हो गया अब जेडीयू की बारी है। दरअसल विजय कुमार सिन्हा का पहले उम्मीदवार से मतलब केसीआर से था। वहीं जेडीयू का नाम लेते हुए उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

Advertisement

विधानसभा चुनाव में जीत से बीजेपी में खुशी

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की जीत से उत्साहित बीजेपी खेमे में खुशी है। वह मोदी और बीजेपी संगठन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं इस हार के बार इंडी गठबंधन के घटक दलों की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं। मामले में विजय चौधरी और सांसद मनोज झा भी अपनी बात रख चुके हैं।

Vijay Sinha to INDI Alliance:  ‘देश की जनता विकास चाहती है’

विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चार जातियां बताईं। गरीब, किसान, महिला और युवा। बीजेपी इन्हीं के लिए कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय दल तुष्टिकरण, जातीय उन्माद की राजनीति पर ही खड़े हैं। उनके लिए वह ही मुद्दा है। वह बोले, देश की जनता अब विकास चाहती है। उसके लिए जातिवाद कोई मुद्दा नहीं है।

इंडी गठबंधन को मंथन की नसीहत

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को इस बात पर मंथन की जरूरत है। क्षेत्रीय दल जातिवादी राजनीति से उबर ही नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस भी जातिवादी राजनीति को महिमा मंडित करने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार का जन सेवा से लेना देना ही नहीं है।

विजय चौधरी ने भी कही थी ये बात

वहीं कांग्रेस की हार के बाद जेडीयू नेता विजय चौधरी ने भी कांग्रेस पर अपनी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को अहमियत देनी चाहिए। वह बोले कि हम चाहते थे कि विधानसभा चुनाव भी एक साथ लड़ा जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने इशारों इशारों में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करने की बात करते हुए कहा था कि नीतीश ही इस गठबंधन के सूत्रधार हैं।

ये भी पढ़ें: बिहारः बताया जाए कि नीतीश कुमार को आखिर हुआ क्या- चिराग पासवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *