Advertisement

Uttarakhand: आइसा का फुटा गुस्सा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूंका पुतला

Share
Advertisement

Advertisement

Uttarakhand: जोशीमठ मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर अब छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का गुस्सा फुट पड़ा है। नाराजगी जताते हुए संगठन ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। मामले में आइसा ने बताया कि आपदा प्रभावितों की मदद करने वालों को भाजपा आतंकवादी कह रही है, जोकि आपदा प्रभावितों के प्रति शर्मनाक बयान है।

आइसा ने फूंका प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला

दरअसल, मंगलवार को आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) के सदस्य श्रीनगर में बिड़ला परिसर के गेट पर एकजुट हुए। जहां सबने प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका और नारेबाजी की। नाराज छात्र नेताओं ने महेंद्र भट्ट के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होनें मददगारों को चीन का एजेंट बताया है। मौजूदा वक्त में जोशीमठ के लोग बेहद परेशानी में हैं। ऐसे में देश भर के लोग उनकी मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

मामले में जानकारी देते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित उछोली ने बताया कि आइसा श्रीनगर की एक टीम भी बिड़ला परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष रॉबिन असवाल के नेतृत्व में जोशीमठ गई थी। जहां पहुंचकर टीम ने जोशीमठ में राहत शिविर में जाकर प्रभावितों की समस्याओं को जाना और उसे नोट भी किया। इसके बाद टीम ने यह डाटा जोशीमठ संघर्ष समिति को सौंप दिया। इन सबके बावजूद भी यदि भट्ट उनको माओवादी और आतंकवादी कह रहे हैं, तो यह बहुत ही शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: देर रात अचानक भड़की आग, तीन मकान हुए राख

इसके अलावा मामले में पूर्व छात्रा प्रतिनिधि शिवानी पांडेय ने भी इसपर अपनी राय रखी है। उन्होने कहा कि पुनर्वास के लिए लड़ रहे लोगों को देशद्रोही बताया जा रहा है। जो जनता सदियों से देश की रक्षा के लिए अपने बच्चों को सीमा पर भेजती है, उसके लिए ऐसा कहना आपत्तिजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *