Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान से किया गया सम्मानित, समारोह में बोली ये बड़ी बातें

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान से सम्मानित किया गया है। राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सीएम धामी को ये सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान मिलने पर कहा कि इससे नया उत्तराखंड बनाने के उनके संकल्प को और ऊर्जा मिलेगी।

Advertisement

देहरादून में मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान से सम्मानित किया गया। नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति ने राजनीति और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीएम धामी को ये सम्मान दिया। उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे नित्यानंद स्वामी की 94वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संगीत, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा और संस्कृति से जुड़े लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया।

स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री ने संस्था का आभार जताते कहा कि इससे उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। सीएम ने कार्यक्रम में पूर्व सीएम नित्यानंद स्वानी को नमन करते हुए कहा समाज के अंतिम व्यक्ति पर खड़े व्यक्ति की सेवा का उनका संकल्प अभूतपूर्व था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी पूर्व सीएम से राजनीतिक शुचिता का पाठ सीखने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनकी यही कोशिश रहती है कि जनता की सेवा के लिए जो काम किए जाएं,  वो पूरी तरीके से “सेवा परमो धर्मः“ के मंत्र को सार्थक करने के लिए हों। सीएम ने कहा कि ये सम्मान उन्हें नया उत्तराखण्ड बनाने के लिये नई ऊर्जा देने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नित्यानन्द स्वामी की स्मृति में संसदीय परम्पराओं को मजबूती देने के लिए एक संस्थान की स्थापना की बात कही। सीएम ने कहा कि समिति के सदस्यों और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक कर संस्थान की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *