Advertisement

Pm Modi Mathura Visit: पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा जिसके निकल रहे कई मायने?

Pm Modi In Mathura

Pm Modi In Mathura

Share
Advertisement

Pm Modi Mathura Visit: प्रधानमंत्री मोदी मीरा बाई की 525वीं जयंती पर मथुरा पहुंचे। जहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 20 मिनट का भाषण भी दिया। अपने इस भाषण में उन्होंने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) की लोकार्पण तिथि नजदीक है। जल्द ही मथुरा का भी वक्त आएगा। जिसके बाद उनकी कही इस बात का मतलब दो तरीकों से निकाला जा रहा है।

Advertisement
  1. पहला अयोध्या की तर्ज पर बांके बिहारी के कॉरिडोर से जोड़कर विकास के संदर्भ में
  2. दूसरा श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह मस्जिद की छांव से निकालने के संबंध में

पीएम मोदी के बयानों के निकल रहे दो मायने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की भक्त मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में मथुरा रेलवे यार्ड में आयोजित ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंच से 20 मिनट तक भाषण दिया। हालांकि आखिरी दो मिनट में उन्होंने मथुरा को अयोध्या से जोड़ते हुए उस पर कुछ टिप्पणियां कीं। जिसके बाद इस अभिव्यक्ति के दो अर्थ निकाले जा रहे हैं। सबसे पहले, अयोध्या के तर्ज पर बांके बिहारी कॉरिडोर से कनेक्शन और दूसरा, श्री राम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ईदगाह मस्जिद की छांव से निकालने के संबंध में किया जा रहा है।

ब्रज है प्रेम का प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के पुनरुत्थान के पीछे श्रीकृष्ण का आशीर्वाद है। मथुरा भक्ति आन्दोलन का केन्द्र रहा है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से संत आते हैं। सबका एक ही संदेश और एक ही लक्ष्य था। ब्रज की भूमि असाधारण है। यहां केवल वही आते हैं जिन्हें श्री कृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं। ब्रज की रज भी पूजनीय हैं। यहां कण-कण में कृष्ण विद्यमान हैं। शास्त्र कहते हैं कि यदि कोई व्रज आता है, तो वह दुनिया भर की तीर्थयात्राओं का लाभ उठा सकता है।  ब्रज लाडली जी और लाडली जी के प्रेम का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: UP News: बंद पड़े सिनेमाघरों में अब बन सकेंगे बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें