Advertisement

UP News: एटा में भीषण सड़क हादसा, 2 साल की बच्ची और मां की मौत, पिता गंभीर

Road Accident In Eta

Road Accident In Eta

Share
Advertisement

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित एटा (Eta) से सड़क हादसे की दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, एक कैंटर से बाइक की जोरदार टक्कर में एक बच्ची और मां की मृत्यु हो गई। वहीं पिता की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

UP News: क्या है पूरा मामला

यह घटना एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में आरएस ईंट भट्ठा उद्योग के सामने सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर घटित हुई। बाइक सवार नीरज अपनी पत्नी सुनीता और दो वर्षीय बेटी नित्या के साथ कहीं जा रहा था। अभी वह आरएस ईंट भट्ठा उद्योग के सामने पहुंचा ही था कि तभी कैंटर ने उसकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में बेटी नित्या और पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीरज इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिससे घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नीरज को अस्पताल भिजवाया और पत्नी और बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें: Pm Modi Mathura Visit: पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा जिसके निकल रहे कई मायने?

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें