Advertisement

Maharajganj: पति ने पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, प्रेमी को किया घायल, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Share
Advertisement

Maharajganj: जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी की हरकतों से नाराज एक पति ने अपनी ससुराल में पत्नी की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं पत्नी के प्रेमी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक पति को छोड़ पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी। जिससे पति नाराज था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक पत्नी के घायल प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

Maharajganj: पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार


जानकारी के मुताबिक पनियरा थाना क्षेत्र के धंगरहवा निवासी संगीता की शादी मेरठ निवासी अरविंद के साथ हुई थी जिसके तीन बच्चे भी थे। तीन माह पहले संगीता पति और तीन बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी के साथ अपने मायके चली आयी थी। मेरठ (meerut) निवासी अरविंद अपने बच्चों के साथ मायके पहुंचा और पत्नी को समझने लगा लेकिन पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। पत्नी को समझने के दौरान पति ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी वहीं उसके प्रेमी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस (Police) का बताना है कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(महाराजगंज से अजय जयसवाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: रामनगरी अयोध्या में भी शान से लहराया तिरंगा

Follow Us On Twitter-https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *