Advertisement

अतीक के पास थी VIP 786 नंबर वाली ये गाड़ी, अमेरिकी सेना भी करती है इस्तेमाल

Share
Advertisement

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को तीन लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। तीनों आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। इस साल फरवरी में राजू पाल हत्याकांड में गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के बाद से अतीक अहमद सुर्खियों में रहा। अतीक अहमद की राजनीतिक जिंदगी और आपराधिक मामले के बारे में तो सभी को पता है लेकिन क्या आप अतीक की दुर्लभ सुपर एसयूवी के बारे में जानते हैं?

Advertisement

बता दें, उसपर वीआईपी नंबर प्लेट भी लगी है। उसी SUV में अतीक यूपी में चुनावों के दौरान दिखा था। आपको बता दें कि अतीक अहमद को अक्सर Hummer H2 SUV पर सवारी देखा गया था।

जानकारी के अनुसार, Hummer H2 General Motors की एक लोकप्रिय SUV है। हैरानी की बात ये है कि इसे आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। SUV अपनी मज़बूती, आकार, ग्राउंड क्लीयरेंस और इंजन के लिए जानी जाती है। आपको बता दें कि अमेरिकी सेना अभी भी इसका इस्तेमाल करती है। हालांकि Hummer H2 की कीमत अमेरिका में इतनी ज्यादा नहीं थी, लेकिन आयात शुल्क के बाद, भारत में इसे एक दुर्लभ कार कहा जा सकता है। एसयूवी की कीमत करोड़ों में मानी जाती है और एक विशेष नंबर प्लेट के कारण इसके मूल्य में वृद्धि हुई है।

Hummer H2 SUV में अतीक अहमद को अक्सर कानपुर चुनावों के दौरान यात्रा करते देखा गया था। उसका एक वीआईपी नंबर था, जो 786 पर समाप्त होता है। आपको बता दें कि इस संख्या को इस्लाम में भाग्यशाली या पवित्र माना जाता है। इस रजिस्ट्रेशन नंबर की कीमत भी 10 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *