Advertisement

Bihar: जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार

Three Hunters arrested

Three Hunters arrested

Share
Advertisement

Three Hunters arrested: कैमूर में वन विभाग की टीम ने जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक बंदूक एवं मांस बरामद किया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुआ के खरेठवां जंगल की बताई जा रही है। यहां जंगली सुअर का शिकार कर मांस खाने और बेचने की सूचना पर टीम ने छापामार कार्रवाई की थी।

Advertisement

Three Hunters arrested: सभी की कराई गई मेडिकल जांच

बताया गया कि सभी गिरफ्तार शिकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। शिकारियों में रामगढ़ प्रखंड के भतौनी गांव निवासी अंतू कुमार बिंद, संजय बिंद तथा चैनपुर प्रखंड के लोहरा गांव निवासी रामायण बिंद हैं. वहीं भभुआ सदर अस्पताल में सभी की मेडिकल जांच कराई गई।

वन विभाग की टीम ने की छापेमारी

कैमूर वन विभाग पदाधिकरी चंचल प्रकाशम ने बताया कि वन विभाग की पुलिस को गुप्त सूचना मिली था कि भगवानपुर प्रखंड के चूआ परिसर अंर्तगत खरेठवा जंगल में कुछ लोगों द्वारा जंगली सुअर का शिकार किया गया है। उसके मांस को बेचा जा रहा है. जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया और वहां से सुअर का ढाई किलो कच्चा मांस और तसली में बनाया गया सुअर का मांस बरामद किया गया

बंदूक, कुल्हाड़ी और मांस बरामद

इसके साथ ही छानबीन के दौरान शिकार करने वाली बंदूक एवं कुल्हाड़ी, बाइक को बरामद कर जब्त किया गया है. वन विभाग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्टः प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *