CG: ईडी की कार्यवाही को लेकर प्रदेश भर के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर

छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही का विरोध अब जोरों से शुरू हो गया है। कांग्रेस (congress) नेता समेत प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ता सड़को पर उतर आए। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भी कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी की कार्रवाई पर हमलावर रुख इख्तियार किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। बघेल ने कहा कि ईडी लगातार परेशान कर रही है, डरने की बात नहीं है, सीधी लड़ाई नहीं लड़ते हैं, तब इस प्रकार के हथकंडे अपनाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ के मामले में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से डरी हुई है। इसलिए लगातार कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है।
सीएम बघेल ने कहा, सारे आवेदक पीड़ित पक्ष के द्वारा दिया गया है। केंद्र सरकार को भी हमने अवगत कराया है। केंद्र सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। न्यायालय की शरण में जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। हम मामले को न्यायालय तक ले जाएंगे। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की सीधा कार्रवाई नहीं कर सकते, इसी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि वह लोग थर्ड डिग्री का प्रयोग कर रहे हैं। यदि प्रमाण है तो कार्रवाई करते, लेकिन 8 दिन तक रखेंगे, सोने नहीं देंगे, खाने को नहीं देंगे, पानी नहीं देंगे, किसी को पैरालिसिस अटैक आ रहा है….कोई साक्ष्य नहीं है, केवल बदनाम करना है, सरकार को भी बदनाम करना है, पार्टी को बदनाम करना।
ये भी पढ़े: CG: सीएम भूपेश बघेल ने किया छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा का अनावरण